प्रशासनिक

कर्मचारी मिलन कार्यक्रम में मंडी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Share

देवास। कृषि उपज मंडी के सभागार में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मंडी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार एवं कर्मचारी मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मप्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णुप्रसाद वर्मा, संभागीय अध्यक्ष अश्विन सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष मनोहरसिंह सेंधव, महासंघ के कार्यालय मंत्री संजय शर्मा, मंडी सचिव राजेशकुमार साकेत सहित संभाग और जिले के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री वर्मा ने अपने उद्बोधन में कर्मचारी संगठनों का महत्व एवं संगठन की कार्यप्रणाली से नवनियुक्त पदाधिकारियों को अवगत कराया। मप्र राज्य कर्मचारी संघ मंडी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने अपनी नवीन कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें मनोहरसिंह पवार को प्रदेश उपाध्यक्ष, निशांत व्यास को प्रदेश सचिव के साथ अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में संगठन के देवेंद्र मुकाती, राजेश वर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र जोशी एवं निशांत व्यास ने किया। आभार श्वेता चौधरी ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button