खेत-खलियान

भगवान धरणीधर का चल समारोह उत्साह से निकाला

Share

Dewas news
भौंरासा (मनोज शुक्ला)। आराध्य देव भगवान धरणीधर बलरामजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देवास में धाकड़ समाज द्वारा चल समारोह उत्साह से निकाला गया। चल समारोह में वरिष्ठ एवं युवा साथियों ने चल समारोह में शामिल होकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कृषि उपज मंडी प्रांगण 2 से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संत इंदरसिंह नागर द्वारा भगवान धरणीधर की पूजा-अर्चना कर की गई। समाज के वरिष्ठजनो को साफा बांधकर व युवा साथियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

समिति द्वारा फौजी भाइयों का एवं उन्नत किसानों का भी साफा पहनाकर सम्मान किया गया। वही उज्जैन धाकड़ न्यास मंडल के अध्यक्ष फूलसिंह सर एवं पूर्व सरपंच निर्भयसिंह नागर, पूर्व सरपंच समंदर सिंह धाकड़, डॉ. रूपसिंह नागर, कमलसिंह नागर एवं वरिष्ठजनों ने उद्बोधन देकर समाज को मार्गदर्शित किया।

उन्नत किसान जगदीश नागर, तेजसिंह नागर, शुभम नागर ने भी उन्नत खेती के लिए प्रेरित किया। भाषण समिति के कोषाध्यक्ष सरपंच सुमेरसिंह नागर द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलसिंह नागर द्वारा किया गया। यात्रा के पश्चात भगवान बलरामजी की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। आभार समिति के सचिव जीतू नागर बरोठा द्वारा माना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button