• Wed. Aug 20th, 2025

    हमारा बूथ सबसे मजबूत का नारा देकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जवाबदारी

    ByNews Desk

    Mar 22, 2023
    Share

    नेमावर (संतोष शर्मा)। विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा बूथों को मजबूत करने में जुटी है। बूथवाइज समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। नेमावर मंडल अध्यक्ष अर्जुन पंवार, क्षेत्रिय विधायक आशीष शर्मा, नगर भाजपा अध्यक्ष जगदीश सोनी, पं. संतोष शर्मा, मनोहर पुरी, दिग्पाल तोमर, नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णगोपाल अग्रवाल, एवं नगर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बूथ समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें हमारा बूथ सबसे मजबूत के नारे के साथ बूथवाइज समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जवाबदारी सौंपी गई। बूथ केंद्रों पर बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के प्रमुखों के प्रभारी बनाए जा रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *