राज्य

Maharashtra Budget 2023 | बजट पर निकाय चुनाव की छाया, सीएम एकनाथ शिंदे के गढ़ में इंफ़्रा प्रोजेक्ट्स की सौगात

[ad_1]

metro 5 khadee brij

मुंबई: गुरुवार को विधानमंडल में राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) द्वारा पेश किया गया वार्षिक बजट एमएमआर (MMR) के लिए अच्छे दिन की शुरुआत वाला माना जा रहा है। मुंबई के आसपास ठाणे, पालघर जिले के उपनगरों में संसाधनों के विकास के लिए राज्य सरकार ने अपने नए बजट में कई घोषणाएं की है। इनमें नई मेट्रो लाइन, जल यातायात से लेकर सड़कों, सुरंगों और जलापूर्ति जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल की गईं हैं। बजट में सीएम एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के गढ़ एमएमआर में इंफ़्रा प्रोजेक्ट्स की बौछार की गई है।

एमएमआर में अवागमन की समस्या से निजात दिलाने वाले विरार-अलीबाग बहुउद्देशीय राजमार्ग परियोजना का काम 2023 में शुरू करने का फैसला सरकार ने लिया है। इसकी घोषणा भी वित्तमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट के दौरान कर दी है। अलीबाग से विरार तक 127 किमी मल्टी-मॉडल कॉरिडोर की योजना एक दशक पहले ही बनी थी। यह कॉरिडोर पालघर, ठाणे और रायगढ़ इन तीन जिलों के एमएमआर इलाकों से होकर गुजरेगा। इस बनाने का जिम्मा एमएसआरडीसी को दिया गया है।

अधिग्रहण के लिए 22 हजार करोड़ रुपए

इस परियोजना के भूमि अधिग्रहण के लिए 22 हजार करोड़ रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें से पालघर में 61.29 हेक्टेयर, ठाणे में 520.92 हेक्टेयर, जबकि रायगढ़ में लगभग 765.01 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। मई तक भूमि अधिग्रहण पूरा करने की योजना हैं।

मुंबई और उपनगरों पर नजर

राज्य सरकार के इस लोकलुभावन बजट में जिस तरह मुंबई और उपनगरों में संसाधनों के विकास को लक्ष्य बनाया गया है,उससे साफ जाहिर होता है कि आने वाले बीएमसी, टीएमसी सहित अन्य नगरनिगम चुनाव पर शिंदे-फडणवीस सरकार ने ध्यान केंद्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि ठाणे और पालघर जिलों में 6 नगरनिगम हैं। वसई-विरार को छोड़ दिया जाए तो बाकी पांच पर कब्जे का पूरा प्रयास शिंदे-फडणवीस सरकार करने वाली है। उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बजट में इन नगरनिगम चुनाव की छाया साफ नजर आ रही है।  

यह भी पढ़ें

 18,000 करोड़ रुपए की मंजूरी  

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ माने जाने वाले एमएमआर में एममएमआरडीए के माध्यम से लगभग 18,000 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें कल्याण, ठाणे, नवी मुंबई और पालघर में सड़कों, क्रिक ब्रिज, फ्लाईओवर, नई मेट्रो परियोजनाओं के काम शामिल हैं। ठाणे से भिवंडी मेट्रो को आगे कल्याण और उल्हासनगर तक जोड़ने की योजना बनी है। इसके साथ कल्याण से तलोजा मेट्रो की निविदा भी जारी कर दी गई है। ठाणे कोस्टल रोड, इंटरनल मेट्रो, शिलफाटा से मनकोली तक 9 किमी सड़क का निर्माण, पालघर में मोरवे सातपाटी ब्रिज, दहिसर से महापे तक नई सुरंग, दहिसर से मुरबाड रोड,-टिटवाला से बदलापुर रोड का चौड़ीकरण, वसई से पालघर तक क्रीक पर डबल डेक ब्रिज आदि योजनाओं पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।

चुनावी मिशन पर शिंदे-फडणवीस सरकार

जिस तरह बजट में सुविधा संशाधनों के लिए घोषणाओं की बरसात की गई है, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के पहले नगर निगमों के चुनावी मिशन पर शिंदे-फडणवीस सरकार लग गई है। उल्लेखनीय है कि मुंबई सहित ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण इन सभी नगर निगम पर प्रशासक हैं जो सीधे राज्य सरकार के निर्देश पर कार्य कर रहे हैं। बजट के माध्यम से सरकार की घोषणाओं पर अमल भी आसानी से हो सकेगा।



[ad_2]

Source link

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button