देवास

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 लाख की लेबोरेट्री का लोकार्पण किया

Share

बरोठा (अमर चौधरी)। नगर में शहीद जागेश्वर धाकड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक मनोज चौधरी ने 50 लाख रुपये की लागत से बनी अत्याधुनिक लेबोरेट्री का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बेक एवं बीएमओ डॉ. राहुल श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात एक निजी गार्डन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत हाटपिपल्या विधानसभा के भाजपा बरोठा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक एवं मंडल कार्यशाला में जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, विधायक मनोज चौधरी ने मंडल पदाधिकारियों एवं अपेक्षित कार्यकर्ता को संबोधित किया।

मंडल कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को सेवा, संगठन और समर्पण के संकल्प के साथ मनाने एवं एक महीने तक चलने वाले इस अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया। आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शिवम चौधरी, रूपसिंह नागर, बलराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप पटेल, विधानसभा प्रभारी बापू धोसरिया, अभय जोनवाल, प्रवीण सक्सेना, राजेंद्र मोडरिया, भारत नागर, कमल नागर, अनूप जागीरदार सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Back to top button