क्षीर धारा योजना के तहत बेहरी में लगा पशु स्वास्थ्य शिविर
पशुपालकों को निशुल्क मिनरल किट व चारा बीज वितरित

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा ग्राम बेहरी में क्षीर धारा ग्राम योजना के अंतर्गत पशु स्वास्थ्य एवं बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय शर्मा के मार्गदर्शन में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। पशुपालकों को दवाइयां एवं मिनरल मिक्सचर के पैकेट निशुल्क वितरित किए गए।
क्षीर धारा योजना के अंतर्गत पशुपालकों को मिनरल किट प्रदान की गई। साथ ही पशुओं के लिए उन्नत चारा बीज भी उपलब्ध कराए गए।
शिविर में डॉ. भारती शर्मा, कृष्णा राठौड़, आकिल मिर्जा सहित पशुपालन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। सरपंच हुकम सिंह बछानिया, उपसरपंच लखन सिंह दांगी, जुगल पाटीदार, श्रीराम पाटीदार, प्रवीण पाटीदार, त्रिलोक पाटीदार, इंदर काकू, पवन पाटीदार, ओम पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों ने पशुपालकों को संतुलित आहार, टीकाकरण एवं पशुओं की देखभाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी।




