सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 21 अक्टूबर तक आवेदन करें
सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 21 अक्टूबर तक आवेदन करें

देवास। कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम “आत्मा” के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 21 अक्टूबर तक आमंत्रित किए गए हैं।
परियोजना संचालक (आत्मा) कमलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि उन्नत कृषि तकनीक, नवाचार, बेहतर उपज एवं उत्पादकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कृषकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। विकासखंड स्तर पर 5 सर्वोत्तम कृषक को 10-10 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। जबकि जिला स्तर पर 10 सर्वोत्तम कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य एवं कृषि अभियांत्रिकी क्षेत्र में 25-25 हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
इच्छुक कृषक विकासखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म अपने संबंधित विकासखंड के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर, असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं। वर्ष 2025-26 में अपनाई गई कृषि तकनीकों, कुल उपज एवं उत्पादकता के प्रामाणिक विवरण के साथ आवेदन पत्र बंद लिफाफे में ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर या असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर अथवा संबंधित विभागीय कार्यालयों में जमा कराना होगा। अधिक जानकारी के लिए कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर से संपर्क कर सकते हैं।




