भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सेंधव ने राष्ट्र भक्त नागरिकों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने का किया आव्हान

देवास। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत वर्ष 2022 में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत की थी। इसी श्रृंखला में देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
देवास जिले में 14 अगस्त तक चलने वाले तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत 12 अगस्त को तुकोजीराव पवार स्टेडियम से तिरंगा यात्रा जिला प्रशासन के द्वारा समाज के सभी नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्रातः 9:30 बजे प्रारंभ होगी। तिरंगा यात्रा जिला प्रभारी मनीष जैन ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिला प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, विधायक गायत्री राजे पवार, संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि समाजसेवी, विद्यार्थी, खिलाड़ी आदि शामिल होंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सेंधव ने सभी से आग्रह किया है कि तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सफल बनाए। तिरंगा यात्रा अभियान के अवसर पर सभी नागरिक अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना प्रकट करे। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सेंधव ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। ऐसे अवसर पर तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए प्रत्येक परिवार को अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए और आसपास के नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया जिला सह प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।
ये भी पढ़ें: भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में हाटपीपल्या में निकली तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव हुए शामिल




