राजनीति

रात में हो रही बिजली गुल, गर्मी और उमस से ग्रामीण परेशान, शिवसेना ने उठाए सवाल

Share

 

देवास। जिले के सिंगावदा, नागूखेड़ी, बांगर, बैरागढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर शिवसेना ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।

ये भी पढ़ें: लोड शेडिंग से सिरोल्या के ग्रामीण परेशान, रात में हो रही बिजली गुल

शिवसेना जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा ने कलेक्टर ऋतुराज सिंह से विद्युत वितरण कंपनी द्वारा की जा रही बिजली कटौती एवं लोड शेडिंग की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: सिरोल्या, बरोठा व आसपास के क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती 

सुनील वर्मा ने आरोप लगाया कि बारिश से पहले विद्युत लाइनों के मेंटेनेंस और सुधार कार्य के नाम पर कई बार घंटों बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी। इसके बावजूद अब बारिश के दौरान लोड शेडिंग का हवाला देकर, विशेषकर रात्रि के समय, बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर मेंटेनेंस कार्य सही तरीके से किया गया था तो फिर लगातार बिजली कटौती का कारण स्पष्ट किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: MP News: जंगल-पहाड़ों के घरों में पहली बार जली बिजली, धरती आबा योजना से बदली तस्वीर

उन्होंने कहा कि रात के समय लंबे समय तक बिजली बंद रहने से आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों, मरीजों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शिवसेना ने चेतावनी दी कि यदि विद्युत व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ और अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक नहीं लगी, तो संगठन जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

बिजली गुल तो करें यहां शिकायत: Urjas App: बिजली आपूर्ति की 166 शिकायतें हुईं हल, जानिए कैसे करें शिकायत

बिजली कंपनी का पक्ष
इस संबंध में बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री केतन रायपुरिया ने बताया कि वर्तमान में बिजली की मांग की तुलना में पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसी कारण अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है।

Back to top button