देवास

लोड शेडिंग से सिरोल्या के ग्रामीण परेशान, रात में हो रही बिजली गुल

उमस, मच्छरों और ट्रिपिंग से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। सिरोल्या क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से लोड शेडिंग के नाम पर की जा रही बिजली कटौती से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें: लोड बढ़ने के चलते दो दिन से ग्राम नारियाखेड़ा में गुल हो रही बिजली, 24 में से 10 घंटे ही मिल रही है बिजली

ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय आधे-आधे घंटे के अंतराल में अलग-अलग समय पर बिजली बंद की जा रही है, जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बिजली कटौती और दिनभर ट्रिपिंग के कारण लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

संबंधित खबर: बारिश में बिजली गुल? MPPKVVCL का ‘Urjas App’ बना लोगों का सहारा, एक दिन में 298 शिकायतों का हुआ समाधान

ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय बिजली बंद रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। बिजली नहीं रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

संबंधित खबर: बिजली कटौती की शिकायत मिलने पर आधी रात को निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राकेश खिरनी ने कहा कि रात में बिजली कटौती करना आम लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। दिनभर मेहनत करने के बाद ग्रामीण रात में आराम करना चाहते हैं, लेकिन बिजली बंद होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीण मुकेश बंदावाले ने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद विद्युत कंपनी की कार्यप्रणाली से लोगों में असंतोष है और सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीण कमल चौधरी ने बताया कि वर्तमान समय में कृषि मोटरों पर अतिरिक्त लोड भी नहीं है, फिर भी लगातार बिजली कटौती समझ से परे है। उन्होंने कहा कि रात में जहरीले जीव-जंतुओं का भी खतरा बना रहता है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

वहीं प्रतीक चौधरी ने बताया कि लोड शेडिंग के अलावा दिनभर बिजली की ट्रिपिंग भी जारी रहती है। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं।

संबंधित खबर: बिजली गुल तो करें इन नंबरों पर शिकायत 

ग्रामीण सुभाष चौधरी, रामअवतार चौधरी, पवन चौधरी सहित अन्य लोगों ने विद्युत वितरण कंपनी से शीघ्र नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Back to top button