राजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण

जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सैंधव बोले— 'मन की बात' समाज को सकारात्मक दिशा और जनभागीदारी की प्रेरणा देने वाला प्रभावी मंच

Share

 

 

देवास। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सैंधव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण को हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र के राजोदा मंडल अंतर्गत ग्राम सिया के बूथ क्रमांक 78 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यकर्ता निखिल अजीत जैन के निवास पर किया गया।

ये भी पढ़ें: 2014 से शुरू हुआ ‘मन की बात’ का कारवां, अब पीएम मोदी के सशक्त भारत के सपने को कर रहा साकार

इस अवसर पर डॉ. रायसिंह सैंधव ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरणादायक कहानियों को देश के सामने लाते हैं, जिससे सेवा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को बल मिलता है।

कार्यक्रम के प्रसारण के उपरांत बूथ स्तर की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की युवा पीढ़ी को दिया है जोश और उत्साह का उपहार- सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी

इस अवसर पर जिला मंत्री कपिल सिंह पंवार, जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार, मंडल महामंत्री शेखर कुमावत, प्रेम सिंह, ईश्वर सिंह, अलकारसिंह, राकेश चौधरी, गोपालसिंह पवार, मंगलसिंह (राधे), दिलीप नायक, गोविंद प्रजापति, अशोक कुमावत, चंदन उपाध्याय, दरबार सिंह, प्रदीप पाल, राजपाल, मनीष प्रजापति, रिक्कू सहित बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button