इंदौरशिक्षा

SSRVM इंदौर में त्रि-स्तरीय दीक्षांत समारोह आयोजित, छात्र परिषद ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी

Share

 

इंदौर। श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर (SSRVM) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए त्रि-स्तरीय दीक्षांत (इन्वेस्टिचर) समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की नई छात्र परिषद का गठन कर उन्हें पद एवं दायित्व सौंपे गए। इस दौरान विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

समारोह तीन चरणों में आयोजित किया गया। कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों के कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट एवं पद्मश्री सम्मानित सतेंद्र सिंह लोहिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कक्षा 6 से 12 के छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह में इंदौर की वन अधिकारी संगीता ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व और समाज के प्रति जिम्मेदारी का महत्व बताया।

कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों के समारोह में वंडर किड्स स्कूल की प्राचार्य नेहा शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने नन्हे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और जिम्मेदारी निभाने के उत्साह की सराहना की।

स्कूल की प्राचार्य कंचन तारे ने सभी नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज और सैश पहनाकर पदभार ग्रहण कराया तथा निष्ठा और ईमानदारी के साथ दायित्व निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का उद्देश्य दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करना और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरक विचारों से संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Back to top button