इंदौर
नीट के परीक्षा केंद्रों पर बिजली के पर्याप्त इंतजाम के निर्देश

21 जून को मालवा निमाड़ के 10 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा
इंदौर। नीट की अंडर ग्रेजुएट परीक्षा 21 जून को मालवा निमाड़ के 10 जिलों में आयोजित होगी।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने इस परीक्षा के मद्देनजर सभी 10 जिलों में परीक्षा केंद्रों पर बिजली आपूर्ति का पर्याप्त इंतजाम एवं पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
जिला मेधावी छात्र नीट-जेईई स्पॉन्सरशिप स्कीम का हुआ शुभारंभ
श्री सिंह ने इंदौर एवं उज्जैन के मुख्य अभियंताओं को सभी कार्यपालन यंत्रियों, अधीक्षण यंत्रियों से समुचित तैयारी करने एवं केंद्रों पर बिजली कार्मिकों की ड्यूटी लगाने को कहा है।
रविवार दोपहर उपरोक्त परीक्षा इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खंडवा, खरगोन, बड़वानी जिलों में आयोजित की जाएगी।




