लोड बढ़ने के चलते दो दिन से ग्राम नारियाखेड़ा में गुल हो रही बिजली, 24 में से 10 घंटे ही मिल रही है बिजली

सिरोल्या (अमर चौधरी)। पास के गांव नारियाखेड़ा में दो दिन से बिजली कटौती से ग्रामीण खासे परेशान हैं। उमस से भरे मौसम में बिजली बंद होने से बेचैन हैं। बिजली आंख मिचौली कर रही है। ये भी पढ़ें; सिरोल्या, बरोठा व आसपास के क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती
गांव में लगे 100 हार्सपावर के ट्रांसफार्मर में 170 घरों की बिजली आपूर्ति की क्षमता है, किंतु ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठाने से बिजली प्रदाय में बार बार कटौती हो रही है। साथ ही बिजली लाइन की लीड भी जल रही है। लाइन फाल्ट के चलते 24 घंटे में से मात्र 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीणों का जीना दुभर हो गया है। उमस एवं गर्मी से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो रहा है।
ग्राम पंचायत सरपंच अश्विन चौधरी ने बताया कि गांव में मंजूर हुआ अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाएं, जिससे लोगों को हो रही परेशानी से समय रहते निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि बिजली वितरण केंद्र सिरोल्या से इस विषय में कई बार मांग की गई किंतु ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
गांव के 1700 ग्रामीणों को परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। रात में गांव में ब्लैक आउट जैसा नजारा छा रहा है। रात में लोगों को जहरीले जीव जंतु का डर सता रहा है।👉 रात में हो रही बिजली गुल, मच्छरों और उमस से ग्रामीण परेशान
पप्पू पटेल, हेमराज नेताजी, नंदकिशोर चौधरी, अनिल ठेकेदार, गुलाब पटेल, माखन चौधरी, श्रीराम पटेल सहित कई ग्रामीणों ने जल्द ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है। 👉बिजली कटौती की शिकायत मिलने पर आधी रात को निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
गांव में जगह-जगह क्षतिग्रस्त केबल-
सरपंच चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर केबल को लेकर विभाग में मौखिक एवं लिखित में शिकायत दर्ज भी करवाई किंतु अभी तक नई केबल नहीं डाली गई, जिससे क्षतिग्रस्त केबल जगह-जगह से टूट रही है एवं नीचे लटकने से जमीन पर गिर रही है। देवास-डबलचौकी मुख्य मार्ग पर केबल होने के चलते दुर्घटना होने का अंदेशा है। ये भी पढ़ें; बारिश के मौसम में बार-बार बंद हो रही बिजली
अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एवं नई केबल के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है
“लोड बढ़ने से केबल जल रही है, जिसे टीम बनाकर दुरस्त करने का काम किया जा रहा है। चूंकि लोड बढ़ रहा है, इस कारण बिजली प्रदाय में दिक्कत आ रही। अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एवं नई केबल के लिए उच्च अधिकारियों को हमने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।”– नरेंद्र बेले, अभियंता, बिजली वितरण केंद्र, सिरोल्या।




