प्रशासनिक

मई माह में 26 चालकों के आरटीओ से लाइसेंस निलंबित

Share

 

तेज रफ्तार और शराब पीकर गाड़ी चलाने पर हुई कार्रवाई

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान द्वारा दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्थाओं को सुरक्षित बनाने की दिशा में कई प्रकरणों का निराकरण करते हुए कार्रवाई की गई। संबंधित खबर: बसों से 34 हजार का चालान वसूला एवं 15 साल पुरानी बस को भी किया जब्त

मई माह में आए 26 प्रकरणों में वाहन चालकों के विरुद्ध लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई मुख्यतः ऐसे वाहन चालकों पर की गई जो शहरी एवं व्यस्तम मार्गों पर तय सीमा से अधिक गति से अपने वाहनों को दौड़ाते पाए गए, यातायात नियमों का उल्लंघन, सिग्नल जंप करने, नो पार्किंग में अपने वाहन खड़ा करने एवं शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 26 वाहन चालकों के विरुद्ध लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई। ये भी देखें: यातायात नियम उल्लंघन पर आरटीओ ने 3 माह में 188 चालकों के लाइसेंस किए निलंबित

Back to top button