प्रशासनिक

संभाग आयुक्‍त आशीष सिंह ने टोंककला में संचालित आतिशबाजी विनिर्माण/विक्रय फैक्ट्री में घटित घटना की मजिस्ट्रियल जांच संस्थित की

Share

 

देवास। संभाग आयुक्‍त आशीष सिंह ने जिले की तहसील टोंकखुर्द के ग्राम टोंककला में संचालित आतिशबाजी विनिर्माण/विक्रय फैक्ट्री में घटित घटना की मजिस्ट्रियल जांच संस्थित की है। मजिस्ट्रियल जांच के लिए अपर कलेक्टर उज्‍जैन अतेन्द्र सिंह गुर्जर, संचालक औ‌द्योगिक स्वास्थय एवं सुरक्षा अधिकारी इंदौर नमिता तिवारी को नियुक्त किया है।

नियुक्त अधिकारी अग्नि दुर्घटना एवं विस्फोट के संभावित कारण, विस्फोटक नियम के विभिन्न प्रावधान के पालन कि स्थिति, नेशनल बिल्डिंग कोड-2016 के प्रावधान के पालन की स्थिति, घटना स्‍थल व जिले में अन्‍य जारी अनुज्ञप्तियों की स्थिति, दुर्घटना स्थल पर जारी किये गये अनुज्ञप्तियों की वस्तुस्थिति एक सप्ताह में संपूर्ण जांच कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन संभाग आयुक्‍त को प्रस्तुत करेंगे।

Back to top button