डॉ. आंबेडकर का उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता और सभी का खुशहाल जीवन था- जिला अध्यक्ष नंदलाल हरियाले

देवास। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर देश के महान विधिवेत्ता, दूरदर्शी चिंतक और समाज सुधारक थे। उन्होंने समानता न्याय और मूलभूत अधिकारों को हर नागरिक के लिए सुनिश्चित किया।
वे वंचित, शोषितों, मजदूर, किसान, पिछड़े समाज और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संकल्पित थे। उनका यह संकल्प देश के संविधान में भी दिखाई पड़ता है।
https://newsoneclick.com/?p=44817 👈 न्याय एवं समानता के मसीहा थे डॉ. भीमराव अंबेडकर
यह बात मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति- जनजाति, अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के जिला अध्यक्ष नंदलाल हरियाले ने अपने सम्मान अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा, कि डॉ. अंबेडकर के चिंतन और संघर्ष का मूल उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के साथ सभी का खुशहाल जीवन था। मध्यप्रदेश में बड़ी आबादी अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों की हैं।
https://newsoneclick.com/?p=44920 👈 अजाक्स में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति-मनोनयन
डॉक्टर अंबेडकर की संकल्पना को साकार करते हुए अजाक्स के प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य, कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष विशेष गढ़पाले वरिष्ठ (IAS) अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग मध्य प्रदेश शासन, प्रांतीय महासचिव (प्रशासन) संभाग उज्जैन प्रभारी जीएल गुवाटिया एवं समस्त पदाधिकारी-कर्मचारी कृत संकल्पित हैं। सभी वंचित और गरीब वर्गों के सर्वांगीण विकास और खुशहाल जीवन के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यवहारिक जीवन और नीति निर्माण में भी उनके आदर्शों को उतारा जाए। डॉ. अंबेडकर शिक्षा को जीवन का सबसे ताकतवर हथियार मानते थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में दलितों, पिछड़ों और शोषित वर्गों के लिए मुक्ति का द्वार खोला। जो संविधान का मूल उद्देश्य और आदर्शों को दर्शाती हैं। जिसमें नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का संकल्प दिखाया गया। हम सभी बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करें।
श्री हरियाले का सम्मान मप्र अजाक्स संभागीय सचिव आरआर हरियाले, संभागीय प्रवक्ता शिवचरण अंगोरिया, जिला उपाध्यक्ष देवास चंपालाल काजले, जिला महासचिव जयनारायण पेठारी, अध्यक्ष विजेंद्र रेकवाल आदि द्वारा किया गया। यह जानकारी आरआर हरियाले ने दी।





