सतपुड़ा एकेडमी ने रचा शत-प्रतिशत सफलता का इतिहास

– 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
देवास के मक्सी रोड स्थित सतपुड़ा एकेडमी ने इस वर्ष 10वीं CBSE बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की है। विद्यार्थियों ने न केवल सफलता प्राप्त की, बल्कि उच्च अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया।
देवास (दिनेश सांखला)। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी स्थित सतपुड़ा एकेडमी के विद्यार्थियों ने 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर विद्यालय एवं शहर का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और संकल्प के साथ न केवल उत्तीर्णता प्राप्त की, बल्कि उच्च अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का परिचय दिया।
कक्षा 10वीं के विद्यार्थी राज तलाविया ने 94, चक्षु पटेल 92, सानिध्य सेंधव 92, संध्या पंवार 91, जाह्नवी चौहान 89, देवेंश डोडिया 88, नंदिनी ठाकुर 88, ऋषिका मुकाती 85, गगन चौहान 84, इशिका तंवर 84, गौरव वरवड़े 83, मोहितसिंह राजपूत 83, रुचिका गौड़ 83, अर्पिता गौड़ 82, आयुष शर्मा 82, खुशी वर्मा 82, पुष्पराजसिंह परिहार 82, विद्या नागर 82, गंगेश जोशी 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की प्रवीण्य सूची में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। छात्र सानिध्य सेंधव ने सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परिणाम के साथ विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को कायम रखा।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर वैभव विहार शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, संस्था संचालक भानुप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वी.एस. जाब एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया।




