भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सेंधव ने पौधारोपण कर मनाया सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का जन्मदिन

देवास। शनिवार को सांसद के सिविल लाइन स्थित कार्यालय पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी का जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण कर मनाया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में पौधे रोपकर सभी ने हरित भविष्य का संकल्प लिया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। साथ ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार, जिला महामंत्री राजेश यादव, अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय दायमा, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री आशीष झाला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है और यह आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।




