भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 3 अक्टूबर को, ओएमआर सीट पर ली जाएगी परीक्षा
तहसील, जिला एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे

सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे
देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा इस वर्ष 03 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे l
गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि परीक्षा को लेकर जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं l जिला प्रभारी पं.देवीशंकर तिवारी ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है l परीक्षा में कक्षा पांचवी से लेकर बारहवीं एवं महाविद्यालय तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं l परीक्षा का माध्यम हिंदी रहेगा l
जिला समन्वयक शिवनारायण शर्मा एवं जिला सचिव अरविन्द शर्मा ने बताया कि परीक्षा हेतु विशेष पुस्तक तैयार की गई है जिसमें भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास, महापुरुषों की जीवनगाथा, योग विज्ञान और नैतिक शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है ताकि अधिक से अधिक बच्चे लाभ ले सकें l विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित शिक्षकों से अनुरोध है कि वे अपने विद्यालय के बच्चों को इस परीक्षा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित कराएं और बीस सितम्बर तक नामिनल रोल अनिवार्य रूप से जमा करावें ताकि परीक्षा कि पुस्तक एवं अन्य सामग्री शीघ्र प्रदान की जा सके।
जिन विद्यालयों से नामिनल से बच्चों की जानकारी प्राप्त हुई थी वहां कक्षा वार पुस्तकों का वितरण कर दिया गया है, शेष बचे हुए सम्बंधित सभी अपनी जानकारी जल्दी उपलब्ध कराये। पुस्तक प्राप्त करने हेतु स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ देवास एवं विकासखंड समन्वयकों से संपर्क किया जा सकता है।
गायत्री परिवार के वरिष्ठ संयोजक बी. एल. खंडेलवाल, महेश पटेल, प्रमोद निहाले, लक्षित दुबे, रमेशचंद्र नागर, सुरेन्द्र दुबे आदि परिजनों ने सभी से आग्रह किया है की उक्त परीक्षा में से अधिक से अधिक छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें।




