धर्म-अध्यात्म

शारदीय नवरात्रि में लाखों श्रद्धालुओं की सेवा की तैयारी शुरू

संत-महात्माओं के सानिध्य में मां चामुंडा सेवा समिति के पंडाल का हुआ भूमिपूजन

Share

 

देवास। शारदीय नवरात्रि महापर्व पर मां चामुंडा के दरबार में पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मां चामुंडा सेवा समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सेवा, समर्पण और श्रद्धा के भाव से प्रस्तावित सेवा पंडाल का विधिवत भूमिपूजन संत-महात्माओं की उपस्थिति में कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान समिति ने नवरात्रि में 24 घंटे भंडारा संचालित करने का संकल्प दोहराया।

संतों की मौजूदगी में हुआ भूमिपूजन- विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं मां चामुंडा देवस्थान प्रबंध समिति के अध्यक्ष जिलाधीश ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में संत-महात्माओं और अतिथि शामिल हुए। नारायण कुटी संन्यास आश्रम के संतश्री सुुरेशानंद तीर्थ महाराज, रामद्वारा के महंत रामनारायण महाराज, ब्रह्माकुमारी बहन प्रेमलता दीदी, उदासीन मठ के संत पूर्णानंद जी महाराज, वन मंडल अधिकारी अमित कुमार, समाजसेवी नरेंद्र मिश्रा, नारायण व्यास, इंदरसिंह गौड़, उम्मेदसिंह राठौड़ के आतिथ्य में भूमिपूजन किया गया। समिति के सदस्यों ने सभी संतों का आत्मीय स्वागत किया।

सेवा कार्य होते हैं पुण्य का अवसर- कार्यक्रम में संत-महात्माओं ने अपने संबोधन में सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भी सराहना की। वन मंडल अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि सेवा का अवसर सौभाग्य से प्राप्त होता है। समिति के सदस्य तन-मन-धन से सेवा कार्य में जुटे हैं, जो सराहनीय है।

लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद- समिति के रामेश्वर जलोदिया ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के दौरान मां चामुंडा के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी के सहयोग से सेवा पंडाल में 24 घंटे भंडारे का संचालन किया जाएगा। समिति का उद्देश्य नवरात्रि महापर्व में आने वाले भक्तों को सहज, निरंतर और श्रद्धाभाव से प्रसादी उपलब्ध कराना है।

समिति के सदस्य रहे उपस्थित- इस अवसर पर दिनेश सांवलिया, राधेश्याम बोडाना, शशिकांत गुप्ता, प्रकाशचंद्र सेन, राधेश्याम परिहार, भगवानसिंह राठौड़, प्रदीप लाठी, मुरलीधर पांचाल, सुशील शिंदे, ठाकुर सिंह, शिवनारायण पाठक, राजेश गोस्वामी, अवधेश तिवारी, ओमप्रकाश पटेल उपस्थित थे। संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार नरेंद्र मिश्रा ने माना। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया, जबकि आभार नरेंद्र मिश्रा ने व्यक्त किया।

Back to top button