धर्म-अध्यात्मशिक्षा

35 वर्षों से जारी परंपरा, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विराजे विघ्नहर्ता

Share

 

शुभ मुहूर्त में गणेश प्रतिमा की स्थापना, अधिकारियों-कर्मचारियों ने की सुख-समृद्धि की कामना

देवास। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवास में गणेशोत्सव की पुरानी परंपरा इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी रही। विगत 35 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही परंपरा के तहत जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी के निर्देशन में कार्यालय परिसर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान गणेशजी का पूजन-अर्चन कर देश-प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यालय परिसर में कर्मचारियों द्वारा भगवान श्री गणेश की आकर्षक झांकी सजाई गई। शुभ मुहूर्त में प्रतिमा स्थापना के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ ही कार्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण नजर आया।

35 वर्षों से कायम है गणेशोत्सव की परंपरा-
शिक्षा विभाग देवास में गणेशोत्सव मनाने की यह परंपरा 35 वर्षों से भी अधिक समय से निरंतर चली आ रही है। हर वर्ष कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मिलकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित करते हैं और दस दिवसीय गणेशोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दौरान प्रतिदिन मंगल आरती और महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

राजीव सूर्यवंशी बोले- गणेशोत्सव देता है सकारात्मक ऊर्जा का संदेश-
जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी ने कहा कि भगवान श्री गणेश बुद्धि, विवेक, सुख और समृद्धि के दाता माने जाते हैं। शिक्षा विभाग में गणेशोत्सव की यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है और हर वर्ष अधिकारी-कर्मचारी मिलकर इसे श्रद्धा के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ सभी को आपसी सद्भाव और एकजुटता का संदेश भी देते हैं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी के सुख-समृद्धि और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

ये रहे मौजूद-
गणेश प्रतिमा स्थापना के अवसर पर कार्यालय विधि अधिकारी सहज सरकार, प्रधान लिपिक अरविंद जोशी, पूर्व प्रधान लिपिक हरिओम तिवारी, क्रीड़ा निरीक्षक भारती नेक्या, लिपिक अरुण शर्मा, सुनील शर्मा, एपीसी अर्जुन मालवीय, क्रीड़ा सहायक विपुल चौहान, शिक्षक जितेंद्र शर्मा, तरुण परमार, मंगलेश सिनम, मोहन वर्मा सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। दस दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की मंगल आरती की जाएगी और महाप्रसादी का वितरण होगा।

Back to top button