राजनीति
भौंरासा टोल प्लाजा पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रुति बघेल का हुआ स्वागत

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। देवास जिला महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रुति बघेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देवास जाते समय भौंरासा टोल प्लाजा पर
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इरफान मदनी ने अपने साथियों के साथ फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें जिला महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर इरफान मदनी ने कहा कि श्रुति बघेल के नेतृत्व में देवास जिला महिला कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा वे महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगी। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना की। स्वागत कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष बाबर चिश्ती, जमिल कुरैशी बड्डू, राजा मंसूरी, सद्दाम खान, बिलाल मंसूरी, इरशाद खान के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




