राजनीति

शिवसेना–युवासेना देवास जिला कोर कमेटी की प्रथम बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का निर्णय

Share

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में मनाने पर विचार

देवास। शिवसेना-युवासेना देवास जिला कोर कमेटी की प्रथम महत्वपूर्ण बैठक होटल श्री खेड़ापति, छप्पन भोग, नागूखेड़ी में आयोजित की गई। बैठक में जिला कोर कमेटी के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को देवास जिले में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा जी रहे। बैठक की अध्यक्षता राज्य महासचिव एवं देवास जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने की।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। भाजपा एवं शिवसेना गठबंधन केंद्र में सहयोगी दल के रूप में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में शिवसेना प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा युवासेना राष्ट्रीय अध्यक्ष पुर्वेश सरनाईक के निर्देशानुसार राज्य प्रमुख अनुराग सोनार ने सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने जिलों में प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के तहत सेवा गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में देवास जिले की जिला कोर कमेटी की प्रथम बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वृद्धाश्रम में भोजन सेवा का आयोजन कर सेवा संकल्प के रूप में मनाया जाएगा। संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस सेवा कार्य में सहभागिता करेंगे।

बैठक में देवास नगर के सभी 45 वार्डों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही प्रत्येक वार्ड की स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें मजबूती से उठाने एवं संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखकर उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने पर सहमति बनी। पदाधिकारियों ने वार्ड स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने और आमजन की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्राथमिकता से उठाने का निर्णय लिया।

जिला प्रभारी विजय जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, देवास नगर के 45 वार्डों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा वार्डों से जुड़ी जनसमस्याओं को मजबूती से उठाकर उनके निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मनाते हुए देवास जिले में वृद्धाश्रम में भोजन सेवा का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं एवं कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

उपस्थित जिला कोर कमेटी सदस्य- ठाकुर श्रवण सिंह बेस, ठाकुर शेर सिंह परमार, लालू डांगी, लखन सिंह देवड़ा, विजय जायसवाल, नितिन राज वर्मा, मोहित शर्मा, संजू भाटी, विष्णु चौहान, राकेश द्विवेदी, लखन टिपानिया, रत्नेश गुप्ता, शिवम चतुर्वेदी, अंकित कौशल, अमित द्विवेदी, आशु पठारे, नितिन पटेल, विष्णु कुमावत, शंकर कदम, मोहित सुर्वे एवं बलराम कुमावत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button