राजनीति

घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, बांटे पत्रक

Share

देवास। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान के तहत अल्पकालीन विस्तार के रूप में महाराष्ट्र से आए शांतिनाथ डोरले ने सीनियर मंडल के वार्ड क्र. 34, 35 में घर घर जाकर जनसंपर्क किया। इस अवसर पर उन्होंने मोदीजी की 9 वर्ष की उपलब्धि की जानकारी देकर पत्रक वितरण किए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विशाल रघुवंशी, महामंत्री संतोष पंचोली, नयन कानूनगो, पार्षद राम यादव, विजय सुल्तानिया, शिवकुमार शर्मा, मोहन चौहान, महेश यादव, संजय सांधवी, शरद गिरजे आदि कार्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button