शिक्षा

सांदीपनी विद्यालय सन्नौड़ में 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई, यादगार पलों से सजा समारोह

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। सांदीपनी विद्यालय सन्नौड़ में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को स्नेह और आत्मीयता के साथ विदाई दी। समारोह में खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक संदेशों के माध्यम से भावनात्मक व उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा अश्विनी पटेल, तनीषा पटेल एवं सुजल पटेल द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम राहुल कुसुमले, शिक्षक ऋषि मालवीय एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अनेक रोचक खेलों का आयोजन किया गया। कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य मेहरबानसिंह पारसनिया ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। सभी विद्यार्थियों ने अनुशासित रहकर कार्यक्रम के प्रत्येक कार्य को जिम्मेदारीपूर्वक निभाया।

Back to top button