महिदपुर में 13 जनवरी को विशाल निःशुल्क नेत्र रोग शिविर का आयोजन

महिदपुर/उज्जैन। अमलतास सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बांगर द्वारा शासकीय चिकित्सालय महिदपुर में 13 जनवरी को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशाल निःशुल्क नेत्र रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर डॉ. प्रशांत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में अमलतास हॉस्पिटल के वरिष्ठ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें डॉ. दीपशिखा सोलंकी, डॉ. वंदना टेलगोटे, डॉ. शिशिर, डॉ. अरुण पाटीदार, डॉ. ममलेश्वरी पाटिल और डॉ. सोनिया शर्मा शामिल हैं। साथ ही नेत्र सहायक अजय सक्सेना, निमिषा श्रीवास्तव और राजेश वर्मा भी अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर में कम दिखाई देना, आंखों में पानी आना, जलन, खुजली, सूजन, दर्द सहित आंखों से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच अत्याधुनिक मशीनों से निःशुल्क की जाएगी।
शिविर की विशेषता यह रहेगी कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन अत्याधुनिक फेको मशीन एवं लेजर तकनीक से फोल्डेबल लेंस प्रत्यारोपण सहित निःशुल्क किए जाएंगे। जो ऑपरेशन निजी अस्पतालों में 25,000 से 30,000 रुपए तक में होते हैं, वही ऑपरेशन आयुष्मान योजना एवं राष्ट्रीय अंधत्व निवारण समिति के अंतर्गत पूर्णतः निःशुल्क किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त कांच बिंद, नासूर, नाखूना, भेंगापन (तिरछापन), पलक का लकवा, आंखों के पर्दे में खून आना जैसी गंभीर बीमारियों की भी जांच एवं आवश्यकता अनुसार ऑपरेशन किए जाएंगे।
शिविर में आने वाले सभी मरीजों के लिए आने-जाने की व्यवस्था, भोजन, दवाइयां एवं चश्मों का वितरण भी पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधन ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 13 जनवरी को प्रातः 10 बजे शासकीय चिकित्सालय महिदपुर पहुंचकर इस निःशुल्क नेत्र शिविर का लाभ उठाएं।




