राजनीति

प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा का भाजपा जिला अध्यक्ष के निवास पर हुआ आत्मीय स्वागत

Share

 

देवास। मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं देवास जिला प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा का देवास आगमन हुआ। आगमन के पश्चात प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव के अलकापुरी स्थित निवास पर पहुंचे।

यहां भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सेंधव, उनके परिवारजनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री देवड़ा का पारंपरिक रूप से साफा बांधकर, माता की चुनरी ओढ़ाकर, पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने परिवार के सदस्यों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं से आत्मीय चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार एवं सह प्रभारी दिनेश सांखला ने संयुक्त रूप से दी।

Back to top button