शिक्षा

राष्ट्रीय गणित दिवस पर बच्चों ने हल किए गणित के सवाल

Share

 

देवास। राष्ट्रीय गणित दिवस केअवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में गतिविधियां आयोजित की गईं।

प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया कि भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के अवसर पर कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों के लिए गणित की गतिविधियां आयोजित करवाई गईं। गणित की पहेलियां, अंकों का जादू, विभिन्न प्रकार के प्रमेय, रेखा गणित के चित्र बनाए गए। बच्चों को बताया गया कि रामानुजन ने किस प्रकार गणित के विभिन्न आयाम स्थापित किए।

रामानुजन ने अपने छोटे से जीवनकाल (32 वर्ष) में लगभग 3,900 से अधिक सूत्र और प्रमेय दिए, जिनमें से कई आज भी गणितज्ञों के लिए शोध का विषय हैं और आधुनिक विज्ञान की नींव रख रहे हैं। इस अवसर पर शकुंतला मालवीय, अलका परमार उपस्थित थे।

Back to top button