प्रशासनिक

आईटीआई देवास में प्लेसमेंट, 7 छात्रों को मिली नौकरी

Share

देवास। जिला प्रशासन एवं कौशल विकास संचानालय से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था देवास में 3 जून को Onis Solar Solutions pvt ltd कैंपस का आयोजन किया गया।

Interview

कैंपस में व्यवसाय सोलर टेक्नीशियन के अध्ययनरत 20 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया एवं 7 प्रशिक्षणार्थियों का 12000 रुपए प्रतिमाह वेतन पर चयन हुआ।

इस अवसर पर कंपनी प्रतिनिधि, प्राचार्य संतोष रोहित, अपरेंटिस एडवाइसर वॉल्टर रितेश कुजूर एवं प्लेसमेंट अधिकारी अतुल शर्मा उपस्थित थे।

Back to top button