राजनीति

भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय जोशी का हुआ आगमन

Share

देवास। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता संजय जोशी का गत दिवस देवास में आगमन हुआ। यहां उनका पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चिंतामन मालवीय, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भाजपा नेता दिलीप बांगर, सुनील पुरोहित, अरविंद चौहान आदि ने स्वागत किया। श्री जोशी का देवास में लंबे अंतराल में आगमन होने से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहुंचे। भाजपा नेता श्री पुरोहित ने श्री जोशी से समसामयिक विषयों पर चर्चा की। शहर व जिले की राजनीतिक गतिविधियों से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि श्री जोशी देवास में भाजपा नेता मनीष पनवार के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button