अजाक्स ने ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई

– 23 नवंबर 2025 को महाधिवेशन भोपाल जाने हेतु कर्मचारियों से किया आह्वान
देवास। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) जिला देवास द्वारा जिलाध्यक्ष आरआर हरियाले के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई गई।
मुख्य अतिथि संभागीय संयुक्त सचिव उज्जैन हेमराज गोखले, विशेष अतिथि जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सीमा चौहान, साहित्य प्रकोष्ठ दयाराम मालवीय, समस्त संगठनों के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण व पुष्प सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारी से आह्वान किया गया कि प्रांतीय निर्देश अनुसार महाधिवेशन 23 नवंबर भोपाल में संपन्न होगा। निर्धारित अधिवेशन में जिला/ ब्लॉकों/तहसीलों अध्यक्ष को अधिक से अधिक वाहन एवं जनसंख्या के साथ उपस्थित होने हेतु लक्ष्य दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजाक्स युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनू भावर, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवकरण सोलंकी, पूर्व संभागीय सचिव लीलाधर रालोती, जिला महासचिव शिवचरण अंगोरिया, जिला सचिव जगदीशचंद्र मालवीय, जिला प्रवक्ता डॉ. दिनेश कोगरे, तहसील सचिव अंबाराम पेठारी, ब्लॉक महासचिव सुरेश गणेरिया, तहसील महासचिव सुदामा बड़ोदिया, सामाजिक संगठन ब्लॉक अध्यक्ष कन्नौद सुनील कच्छवारे, तहसील अध्यक्ष प्रकाश बकोरे, श्रीकागरेजी, राजेश काजले एडवोकेट अशोक डूलगंज, भगवासिंह धानक, मंजीतसिंह उइके, महेन्द्र कुमार परते, विजय कलेशलेरिया, जयंत सिसोदिया, अंकित मालवीय, आदेश कुमार उइके समस्त साथियों ने भगवान बिरसा मुंडा व बाबा साहब की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर जीवन परिचय एवं संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन तह. अध्यक्ष नंदलाल हरियाले ने किया। जिला सचिन रामायण गोयले की पत्नी गीताबाई के अकस्मात निधन पर श्रद्धांजलि व मौनधारण के बाद आभार जिला प्रवक्ता डाॅ. दिनेश कोगरे ने माना।



