क्राइम

सिरोल्या में बुजुर्ग ने खेत पर अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी

Share

 

सिरोल्या। ग्राम सिरोल्या के 65 वर्षीय बुजुर्ग ने खेत पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना बुधवार शाम
की है।

प्रकाश मंडलोई प्रतिदिन की तरह खेत पर जाते थे। जब वे देर शाम तक नहीं लौटे एवं परिजनों के फोन लगाने पर वे फोन नहीं उठाने लगे तो परिजनों को चिंता होने लगी। उनके परिजन खेत पर पहुंचे तो वे पेड़ पर फंदे पर लटके हुए पाए गए। इस पर परिजनों ने बरोठा थाने पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर ग्रामीणों की सहायता से शव को उतारा एवं जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

प्रकाश मंडलोई के भतीजे पूर्व सरपंच राकेश मंडलोई ने बताया कि प्रतिदिन की तरह खेत पर गए थे। शाम 7 बजे तक घर नहीं आए तो हम ढूंढने खेत पर पहुंचे। ये कदम अंकल ने क्यों उठाया। समझ नहीं आ रहा है। प्रकाश मंडलोई का एक बेटा है जो खेती किसानी का कार्य देखता है। बरोठा पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button