नगर निगम

मीना बाजार पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित होगा- महापौर

Share

देवास। नगर निगम द्वारा 89वीं दशहरा कृषिकाल एवं औद्यौगिक प्रर्दशनी (मीना बाजार) का अयोजन किया जा रहा है।

विगत कुछ वर्षों से आईटीआई मैदान पर प्रदर्शनी आयोजित हो रही थी। यहां पर शासकीय योजना के तहत निर्माण कार्य होने से इस वर्ष प्रदर्शनी का आयोजन पुलिस लाइन मैदान पर शारदीय नवरात्री के प्रारंभ से किया जाएगा।

महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने इस संबंध में बताया कि इस वर्ष पुलिस लाइन पर दशहरा कृषिकला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (मीना बाजार) लगाए जाने की अनुमति पुलिस प्रशासन से ली गई है। नगर निगम नवीन स्थल पर व्यवस्थित रूप से 15 दिवसीय प्रदर्शनी का अयोजन करेगी। इसकी तैयारियों को लेकर संबंधित निगम अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

Back to top button