राज्य

कोलार बांध 56 प्रतिशत भर चुका है

Share

सीहोर। जिले में बारिश की स्थिति अच्छी है। इस मानसून में मध्यप्रदेश में 29 जुलाई प्रात: तक तक 645.20 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है, जो प्रदेश की औसत वर्षा से 54% अधिक है। प्रमुख बांधों में जल भराव की स्थिति भी अच्छी है।

इस वर्षाकाल में अच्छी बारिश के चलते प्रदेश के प्रमुख बांधों में 69.45% जलभराव हो चुका है। प्रदेश के 22 बांधों के जल द्वार खोले जा चुके हैं।सीहोर में कोलार बांध 56 प्रतिशत तक भर चुका है।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश में वर्षा और जलाशयों में जलभराव की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button