नगर निगम

जलकर बकायादारों के नल कनेक्शन काटे, नगर निगम ने की कार्रवाई

Share

देवास। नगर निगम ने वार्डों में जलकर बकायादारों का वार्डवार सर्वे कर बकायादारों के नल कनेक्शन विच्छेद किए। वार्डों में जलकर वसूली को सख्ती से किए जाने के लिए वसूली दल बकायादारों के घर जाकर जलकर की वसूली कर रहे हैं। वसूली के दौरान जिन बकायादारों द्वारा जलकर जमा नहीं किया जा रहा है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। निगम की टीम द्वारा बुधवार को वार्ड क्रमांक 3, 6, 17, 18, 42, 44, 45 में बकायादारों के नल कनेक्शन विच्छेद किए। साथ ही अवैध से वैध करने की कार्यवाही अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 6 नौसराबाद कॉलोनी के यास्मीन शेख एवं वार्ड 45 नागदा के इफ्तेखार अली के नल कनेक्शन विधिवत राशि जमा कर वैध किए गए। नगर निगम द्वारा जलकर बकायादारों के द्वारा जलकर राशि जमा नहीं करने पर नल कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई निरंतर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button