राजनीति

आम आदमी पार्टी की स्वच्छ छवि को दर्शाता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना- लोकसभा सचिव ठाकुर

Share
  • राष्ट्रीय पार्टी बनने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न
  • देवास से भोपाल पहुंचे कार्यकर्ता, मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर व्यक्त की खुशी

देवास। आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ व आतिशबाजी कर इंदुपुरी भेल भोपाल में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल एवं राष्ट्रीय सह सचिव पंकज सिंह के मुख्य आतिथ्य में जश्न मनाया। जुलूस निकालकर लोगों का आभार व्यक्त करते हुए, उन्हें बधाई दी।

देवास जिले से देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सचिव सुनीलसिंह ठाकुर के नेतृत्व दर्जनभर कार्यकर्ता शामिल हुए। श्री ठाकुर ने कहा, कि 10 साल में पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना पार्टी की स्वच्छ छवि को दर्शाता है। जिस तरह से 10 वर्षों में ही पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बन जाना व 2 राज्यों में सरकार बनाना यह जनता के अटूट विश्वास का ही परिणाम है। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार व महंगाई की धुरविरोधी रही है। भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर अब तक कई आंदोलन भी पार्टी कर चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली की सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की स्वच्छ छवि और उनकी योजनाओं ने जिस तरह से लोगों का दिल जीता है, वह एक मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है और उसी का परिणाम है, कि आज हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी घोषित हुई है।

लोकसभा प्रभारी आईए खान, जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, जाकिर खान, धर्मेंद्र सिंह, बाजीराव पाटोले, अखिलेश यादव खातेगांव, बाबूलाल मालवीय आगर, जितेंद्रसिंह चौहान, चंदू यादव, एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राकेश आजाद, अनिल जाट, सलमान सदर सहित कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी जुलूस एवं जश्न कार्यक्रम में शामिल हुए। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष जाकिर खान ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button