क्राइम

हफ्ता वसूली करने वालों को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

dewas police

आरोपी मोहल्ले में रहने देने के नाम पर शराब पीने के लिए हफ्ता वसूली कर रहे थे

देवास। हफ्ता वसूली करने वालों को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहल्ले में रहने देने के नाम पर शराब पीने के लिए हफ्ता वसूली कर रहे थे।

8 दिसंबर को फरियादी अंकुश सिंधिया निवासी राजीव नगर अनवटपुरा ने थाना औद्योगिक क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह होटल रामाश्रय में केटरिंग का काम कर रहा था। दोपहर करीब 3 बजे विनय और उसके साथी ने उसे बाहर बुलाकर धमकी दी कि यदि राजीव नगर में रहना है तो उन्हें 1000 रुपये प्रति हफ्ता देना होगा, जो वे शराब पीने के लिए मांग रहे थे। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और थप्पड़ व मुक्कों से मारपीट की। हाथ के कड़े से हमला कर सिर और उंगली में चोट पहुंचाई। होटल के ठेकेदार के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ, लेकिन जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र में आरोपीगणों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा निर्देशित किया गया था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी विनय पिता कैलाश चौहान उम्र 20 वर्ष, मोहन चौहान उम्र 19 वर्ष एवं मंगलेश उर्फ मंगेश सौराष्ट्रीय पिता माखनलाल सौराष्ट्रीय उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

सराहनीय कार्य- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र शशिकान्त चौरसिया, प्रआर विष्णु दांगी एवं आर नरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button