राजनीति

शिवसैनिकों ने मनाया शिवसेना स्थापना दिवस, रैली निकालकर लगाए जयकारे

Share

– गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने, सुवासरा नगर की प्रमुख समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

मंदसौर। सुवासरा नगर में शिवसेना (एकनाथ शिंदे पक्ष) ने शिवसेना स्थापना के 58 वर्ष पूर्ण होने पर मंदसौर शिवसेना युवसेना जिला अध्यक्ष श्याम सिंह पंवार के नेतृत्व में आयोजन किया।

सर्वप्रथम वाहन रैली का आयोजन शासकीय महाविद्यालय से प्रारंभ हुआ जो शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए मुख्य तहसील कार्यालय, रेलवे स्टेशन होते हुए सभा चौक पर पहुंचा। युवाओं ने जय भवानी जय शिवाजी के उद्घोष से भगवा पताका लहराई। सभा चौक पर मातृशक्ति की उपस्थिति में सभा प्रारंभ हुई। सर्वप्रथम शिवाजी महाराज और हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

अतिथि मुख्य शिवसेना युवा सेना मध्यप्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, प्रदेश महामंत्री धीरज ठाकुर, प्रदेश सचिव दिनेश प्रजापत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता सुनील वर्मा, संभाग अध्यक्ष राजेश पटेल, संभाग संगठन प्रमुख हितेश राज चौहान, सहायक संगठन प्रमुख दिनेश मालवीय, आगर जिला अध्यक्ष देवकरण परमार, देवास जिला उपाध्यक्ष लालू डांगी ने की।
अतिथियों का साफा बांधकर पुष्पमाला से शिवसेना युवासेना नगर के पदाधिकारी ने स्वागत किया।

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा ने मंच से संबोधित करते हुए वार्ड की प्रमुख समस्याओं बारे में विस्तार से बताया। भारत सरकार में व शिवसेना मध्यप्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन में जनता की प्रमुख समस्याओं को हल करना हमारी जिम्मेदारी है। सुवासरा नगर के 15 वार्ड में जनता की समस्या के लिए शिविर लगाया जाए व उनके माध्यम से जनता की समस्या हल कराई जाए, जनता की समस्या हल नहीं होती तो आंदोलन की तैयारी करें। प्रदेश सचिव दिनेश प्रजापत ने संगठन का परिचय दिया।

प्रदेश प्रवक्ता सुनील वर्मा ने कहा, कि शिवसेना राष्ट्रीय अध्यक्ष एकनाथ शिंदे के निर्देश पर पूरे देश में शिवसेना का कार्य तेजी से चल रहा है। मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दिनरात कार्य कर रहे हैं। श्री सोनार के निर्देश पर ही मंदसौर जिले के सुवासरा नगर में स्थापना दिवस का आयोजन किया गया है।

प्रदेश प्रवक्ता श्री वर्मा ने सुवासरा नगर की प्रमुख समस्याओं पर नगर परिषद सीएमओ को सभा चौक मंच से सीएमओ और अन्य अधिकारियों की कार्यशैली पर कहा कि जनता परेशान है। टैक्स देने के बाद भी सुविधा नहीं। इस अवसर पर जनता की 8 मांगों पर ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि जल्दी समस्याओं का हल करवाए नहीं तो उग्र आंदोलन करेंगे।
शिवसेना
गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग
प्रदेश महामंत्री धीरज ठाकुर ने कहा, कि
मध्यप्रदेश में भी गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए और गौ माता के नाम पर जो तस्करी हो रही है, उन तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनके ऊपर रासुका की कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाए। संभाग अध्यक्ष राजेश पटेल ने सुवासरा नगर की प्रमुख समस्याओं को तहसीलदार को तत्काल हल करवाने को कहा।

स्थापना दिवस के आयोजन में जिला महामंत्री शंकरसिंह परिहार, जिला मीडिया प्रभारी उज्जवल जायसवाल, जिला उप प्रमुख महेंद्र सिंह पंवार, तहसील प्रभारी नेपाल सिंह चौहान, तहसील उप प्रमुख लक्ष्मणसिंह चौहान, तहसील संगठन प्रमुख दारासिंह चौहान, तहसील मीडिया प्रभारी मदनसिंह चौहान, सुवासरा नगर प्रमुख जितेंद्र राठौर, सुवासरा नगर महामंत्री गोविंदसिंह सोलंकी, बसई सेक्टर प्रमुख राहुलसिंह चौहान, ग्राम पंचायत प्रमुख नाथू खेड़ी लक्ष्मण सिंह, सुरेश खींची, घसोई खेड़ा उपाध्यक्ष कृपाल सिंह पवार, ग्राम प्रमुख रोजानी कान सिंह परिहार उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी उज्जवल जायसवाल ने दी।

Back to top button