राजनीति

अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प के धनी महान योद्धा महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में हमेशा अमर रहेगा

Share

– कांग्रेस ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

देवास। भारतीय इतिहास में महाराणा प्रताप एक ऐसा नाम है जो दृढ़ संकल्प वीरता और अदम्य साहस के लिए जाना जाता है। मेवाड़ के शासक के रूप में उन्होंने हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा। मुगल शासक अकबर की सेना का सामना किया और मेवाड़ को मुगल नियंत्रण से बचाने के लिए डटकर लड़ाई लड़ी। इस युद्ध में उनकी वीरता और दृढ़ संकल्प ने उन्हें भारतीय इतिहास में महान योद्धा के रूप में निरूपित किया। ऐसे महान योद्धा को इतिहास और देश के लोग कभी भुला नहीं पाएंगे।

उक्त विचार शहर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस द्वारा भोपाल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर उनकी जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, तंवरसिंह चौहान सहित वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहे। इसी के साथ कहा, कि देश के लिए सब कुछ त्याग की सीख हमें महाराणा प्रताप जैसे महान योद्धा से मिलती है। हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश को मजबूत बनाएं।

सर्वप्रथम महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं कांग्रेस ने पुष्पवर्षा कर महाराणा प्रताप अमर रहे जैसे नारे से आकाश गूंजा दिया। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह पवार ने माना।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता नजर शेख, ज्ञानसिंह दरबार, मंसूर शेख, पोपसिंह परिहार, संतोष मोदी, जाकिर उल्ला शेख, राहुल पवार, विश्वजीतसिंह चौहान, गंगासिंह सोलंकी, नंद किशोर पोरवाल हिम्मतसिंह चावड़ा, राजेंद्रसिंह बैस, प्रमोद सुमन, इम्तियाज शेख, प्रहलाद मिस्त्री, गुलाबसिंह ठाकुर, सतीश पुजारी, वीरेंद्रसिंह ठाकुर, संतोषसिंह बैस, राजेश देवड़ा, गोलू विजयवर्गीय, संजय रैकवार, सुनील यादव, रितेश सांगते, कुल्लू मंगानी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button