मोटरसाइकिल पर देशी शराब का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति गिरफ़्तार

– अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई
देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
मंगलवार को आबकारी वृत्त सोनकच्छ में मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम ढाबला खालसा के पास एक मोटर साइकिल पर एक झोले में 50 पाव देशी मदिरा प्लेन का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया जो अवैध रूप से मदिरा का परिवहन कर रहा था।
उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 63500 रुपए है।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक अरविंद जिनवाल, सैनिक किशोर सिसोदिया आदि सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।




