आपका शहर

देवास में मतदाता जागरूकता के लिए बारिश में रैनाथन (मैराथन) का आयोजन

Share

बारिश में भी हमें अनिवार्य रूप से करना है मतदान

देवास। नगरीय निकाय निर्वाचन के दूसरे चरण में अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मतदाता जागरूकता बारिश में दौड़ रैनाथन (मैराथन) का आयोजन किया गया। रैनाथन (मैराथन) शहर के विभिन्न स्थानों से निकाली गई। रैनाथन का समापन सयाजी गेट पर हुआ। इसका उद्देश्य नागरिकों को यह संदेश देना है, कि बारिश में भी हमें अनिवार्य रूप से मतदान करना है। रैनाथन में बच्चों, महिलाएं, पुरुष, बालिकाओं ने भाग लिया। नगर निगम प्रशासन के सहयोग से संस्था क्रीड़ा भारती आयोजन समिति द्वारा मतदाता जागरूकता रैनाथन का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button