क्राइम

अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, देशी-विदेशी शराब जब्त, 4 प्रकरण दर्ज

Share

देवास। अवैध शराब के खिलाफ देवास जिले में आबकारी विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। लगातार सख्ती के तहत वृत्त सोनकच्छ के ग्रामों और शहर के ढाबों पर छापेमारी कर विभाग ने बड़ी मात्रा में देशी और विदेशी शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान चार लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।

इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल ने वृत्त सोनकच्छ में ग्राम जलोदिया, पांदा, बीसाखेड़ी, ऐनाबाद एवं देवास शहर के ढाबों आदि स्थानों में सर्चिंग की। इसमें देशी मदिरा प्लेन के कुल 94 पाव, 21 कैन बियर विदेशी शराब जब्त किए गए। कार्रवाई में कुल 4 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जब्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 9800 रुपए है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, विजय कुचेरिया, डीपी सिंह, उमेश स्वर्णकार, कैलाश जामोद, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जैसवाल, विकास गौतम, नितिन सोनी, दीपक, गोविंद, सनत एवं सैनिक संजय शर्मा, किशोर केदार चौधरी, संतोष शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Back to top button