धर्म-अध्यात्म

नवरात्रि पर्व में शर्मा परिवार ने भोमिया जी परिसर में माता मंदिर का निर्माण कर की प्राण प्रतिष्ठा

Share

Mata mandir

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। नवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के प्रसिद्ध भोमिया जी मंदिर परिसर में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। वरिष्ठ दिवंगत शिक्षक इंद्र नारायण शर्मा के परिजनों ने तीन वर्ष पूर्व यहां मां चामुंडा के मंदिर की नींव रखी थी, जो अब एक मंदिर के रूप में साकार हो चुका है।

शुक्रवार को राहुल शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ने तीन दिवसीय हवन-यज्ञ के साथ माता प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई।

मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का यह शुभ आयोजन पं. मुकेश शर्मा, विद्याधर वैष्णव, श्रीकांत शर्मा, सुंदर वैष्णव सहित 21 ब्राह्मण बटुकों की उपस्थिति में विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को माता के दर्शन की सौगात प्राप्त हुई।

इसके साथ ही दीपक गुर्जर के परिवार ने मनकामनेश्वर भोमिया जी पर अभिषेक एवं भंडारे का आयोजन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़-
इस पावन आयोजन में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व एवं श्रद्धालुगण सम्मिलित हुए, जिनमें प्रमुख रूप से सीके उपाध्याय, एसपी गौड़ (एडवोकेट हाईकोर्ट इंदौर), जटाशंकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, माखन पाटीदार, पूर्व सरपंच रामचंद्र दांगी, शिक्षक प्रेम नारायण पाटीदार, राजेश तंवर, हरि नारायण पाटीदार, जुगल पाटीदार सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Hanuman ji

नव निर्मित माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव ने पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना दिया। भक्तों ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की और भंडारे में प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Bagli news

Back to top button