राजनीति

विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने किया रामायण पाठ, बोले- रामायण के आदर्श हमें जीवन की सही दिशा दिखाते हैं

Share

 

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। नगर के बाबा भंवरनाथजी मंदिर प्रांगण में पिछले 15 वर्षों से लगातार चौबीसों घंटे रामायण परायण पाठ किया जा रहा है। इस पावन अनुष्ठान के दर्शन करने के लिए सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने रामायण जी के दर्शन किए और श्रद्धा भाव से वहां बैठकर स्वयं भी रामायण पाठ किया।

रामायण हमें धर्म, नीति और मर्यादा सिखाती है- विधायक सोनकर
इस अवसर पर विधायक डॉ. सोनकर ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की सही कला सिखाने वाला ग्रंथ है। भगवान श्रीराम के आदर्श और उनकी मर्यादा हमें हर परिस्थिति में धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। रामायण का श्रवण और पाठ करने से मन, वचन और कर्म की शुद्धि होती है। इस तरह के अनुष्ठान समाज में आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

उन्होंने बाबा भंवरनाथ जी महाराज का आशीर्वाद लिया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुष्ठान केवल भौंरासा ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बन गया है।

इस अवसर पर नगर परिसर अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्याय जयसिंह राणा, प्रेमचंद सेठी, अनिल चावड़ा, प्रदीप मंत्री, नरेंद्र माली, प्रमोद पालीवाल, मुकेश कुमावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाव-विभोर हुए श्रद्धालु-
रामायण परायण पाठ के दौरान पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर श्रीराम के दिव्य चरित्र का श्रवण कर रहे थे। मंदिर समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर विधायक सोनकर ने मंदिर समिति और क्षेत्र के श्रद्धालुओं को इस दिव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे भविष्य में और अधिक भव्य रूप से आयोजित करने की कामना की।

 

Related Articles

Back to top button