राजनीति

कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया शिवसेना जिला प्रवक्ता संजू भाटी का जन्मदिवस 

Share

 

शिवसेना के माध्यम से समाज की सेवा करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य- संजू भाटी

Shivsena sanju bhati

देवास। शिवसेना जिला प्रवक्ता संजू भाटी का जन्मदिवस समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम और जोश के साथ मनाया गया। भाटीजी ने इस अवसर की शुरुआत बिलावली स्थित बाबा महाकाल मंदिर में पूजन-अर्चन से की और गोशाला में गो माता की सेवा कर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान कई जगहों पर केक काटा गया और मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष रमन बंजारे ने अपने निवास पर विशेष रूप से उन्हें आमंत्रित किया। उन्हें चुनरी भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गुरुजी अरुण तिवारी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम को और भी खास बनाने के लिए शिवसेना जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा ने भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और अन्य आमंत्रितों के बीच मिठाई वितरण भी किया गया।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर संजू भाटी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक कार्यों को सराहा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाटीजी कहा, कि शिवसेना का हर कार्यकर्ता समाज की सेवा और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित है। हमारी प्राथमिकता गरीबों, किसानों और युवाओं की आवाज़ को बुलंद करना है। गोशालाओं के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए शिवसेना लगातार प्रयासरत है। मैं आप सभी से आह्वान करता हूं कि जनहित के कार्यों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाएं।

Shivsena

संजू भाटी के निवास पर भी जन्मदिवस को खास अंदाज में मनाया गया। उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

भाटीजी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा, कि उनके लिए कार्यकर्ता और समर्थक ही असली परिवार हैं। उन्होंने कहा, कि शिवसेना के माध्यम से समाज की सेवा करना मेरा मुख्य उद्देश्य है। आपके प्रेम और समर्थन से ही मुझे आगे बढ़ने की ताकत मिलती है। यह एक जन्मदिवस समारोह नहीं, बल्कि शिवसेना के सेवा कार्यों को बढ़ावा देने और संगठन को मजबूत करने का एक उत्सव भी है।

solar system

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button