• Sat. Jul 26th, 2025

    युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं स्वामी विवेकानंद

    ByNews Desk

    Jan 12, 2025
    Dewas news
    Share

    Dewas news

    – शहर कांग्रेस एवं धर्म उत्सव प्रकोष्ठ ने मनाई जयंती

    देवास। आध्यात्मिक दुनिया का एक ऐसा चमकता हुआ सितारा रहे हैं स्वामी विवेकानंद, जिन्होंने अपने विचारों से, अपनी वाणी से युवाओं को जो संदेश दिया वह आज युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत का काम कर रहा है। अध्यात्म के माध्यम से स्वामीजी ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने दुनिया की सर्वोच्च शक्ति युवाओं को निरूपित की, जिस उद्देश्य को लेकर उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन किया शायद हमें तो उस समय पता नहीं था, लेकिन स्वामीजी को पता था कि आने वाले समय में भारत विश्व में युवाओं का देश होगा।

    उक्त विचार स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस एवं धर्म उत्सव प्रकोष्ठ के तत्वाधान सयाजी द्वारा स्थित उनकी प्रतिमा पर युवा खिलाड़ियों का सम्मान करने के पश्चात संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, अशोक पटेल, राजेंद्र मालवीय ने संबोधित करते हुए कहे। इसी के साथ कहा, कि स्व. राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था, तभी से पूरे देश में आज के दिन स्वामीजी की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है।

    सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पश्चात खेल प्रतिभा के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया। मिनी गोल्फ में गोल्ड मेडल विजेता अक्षित शर्मा एवं खुशी पाटीदार का पुष्पमाला पहनकर एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया। साथ ही सॉफ्ट बाल में गोल्ड मेडल लाने वाले सार्थक गुप्ता एवं रितेश मालवीय का भी पुष् माला पहनाकर एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया।

    कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार धर्म उत्सव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. रितेश शर्मा ने माना। इस अवसर पर नजर शेख, अनिल श्रीवास्तव, कल्याणसिंह पवार, पंकज वर्मा, समीर शर्मा, लुकमान अली, सुनील पंडित, राकेश मिश्रा, रोहित विश्वकर्मा, डा मुन्ना सरकार, प्रहलाद मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *