राजनीति

आम आदमी पार्टी की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

Share

sunil singh thakur

प्रदेश सह सचिव सुनीलसिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव मनोनीत

देवास। आम आदमी पार्टी की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले की पुरानी कार्यकारणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल की अनुशंसा पर प्रदेश उपाध्यक्ष ममता मीना ने किया।

इसमें पार्टी के निष्ठावान सक्रिय पदाधिकारी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा सचिव सुनीलसिंह ठाकुर को प्रदेश सह सचिव, शिक्षा विंग प्रदेश सह सचिव रविन्द्र उपाध्याय बनाए गए। जिले की नवीन कार्यकारणी में जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, जिला उपाध्यक्ष जाकिर खान, प्रहलादसिंह राठौर, निखलेश नामदेव, जिला सह सचिव दीपक मालवीय, धर्मेन्द्र सिंह, राहुल चन्द्रावत, वकिल विंग जिला अध्यक्ष राहुल गोस्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंसार खान आदि को मनोनीत किया गया है।

solar system

श्री ठाकुर ने प्रदेश सह सचिव मनोनीत किए जाने पर कहा कि आम आदमी पार्टी के दिशा निर्देश, नीति नियम पर चलकर जनता के हितों के लिए अधिक से अधिक कार्य किया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने मेरे ऊपर जो विश्वास जताया है। उसको मैं सत्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा करूंगा। आम आदमी की आवाज है आप पार्टी। आम आदमी की नीति नियमों आम आदमी की जरूरतों, आम आदमी की समस्याओं को तत्परता के साथ पूरा किया जाएगा।

Amaltas hospital

मनोनीत होने पर पार्टी के सुनील चौहान, मेहरबानसिंह चौहान, आरपी झाला, सलमान सदर, नासिर मंसूर शेख, फतेह मोहम्मद शेख, कन्हैयालाल दांगी, रितेश खत्री, सादिक बशीर शेख, सूरज राठौड़, हुसैन शेख, दिलशाद शेख सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button