धर्म-अध्यात्म
मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा ने किया नगर भ्रमण
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Image-2022-10-07-at-6.27.33-PM.jpeg)
- दोनों माताओं की झांकी को मिला प्रथम स्थान
देवास। विजयदशमी के दूसरे दिन ऐतिहासिक चल समारोह में मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा ने नगर भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। चल समारोह में पहली बार महंत विजय नाथ एवं महंत संदीप नाथ ने मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा की थर्माकोल की प्रतिकृति बनाई, जो आकर्षण का केन्द्र रही। इस झांकी के माध्यम से दोनों माताओं ने भक्तों को दर्शन दिए। इस झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।