क्राइम

देवास में कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, 198 बल्क लीटर मदिरा के साथ दो आरोपी पकड़े

खारी बावड़ी-अखाड़ा रोड क्षेत्र में आबकारी टीम की कार्रवाई, इंदौर से अवैध सप्लाई की आशंका

Share

 

देवास। शहर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई में एक कार से शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। खारी बावड़ी, अखाड़ा रोड और मालीपुरा क्षेत्र में तलाशी के दौरान टीम ने कार से 198 बल्क लीटर मदिरा बरामद की। कार्रवाई के बाद शराब के देवास तक पहुंचने के स्रोत और इसके पीछे जुड़े लोगों को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

आबकारी विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 20 पेटी देशी मदिरा प्लेन और 2 पेटी व्हिस्की बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में शराब को इंदौर से अवैध रूप से संग्रह कर देवास लाए जाने की बात सामने आई है। मामले में रोहित जाधव और अर्पित चौहान, दोनों निवासी देवास के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। जब्त शराब और वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 3 लाख 93 हजार रुपए बताया गया है।

आबकारी विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। प्रारंभिक तौर पर जब्त शराब इंदौर से अवैध रूप से संग्रह कर परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, राजाराम रायकवार, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक निहाल खत्री, निकिता परमार एवं सैनिक अनिल चौहान शामिल रहे।

Back to top button